June 4, 2026

संवाददाता
कानपुर।  रेलबाजार क्षेत्र मे संदिग्ध परिस्थितियों मे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को फोन करके  घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन हॉस्पिटल पहुँचे। वहाँ युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखकर  उनके होश उड़ गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले कि जाँच की जा रही है।
जनपद उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र के शुक्लागंज निवासी जाहिद उर्फ़ खुटी ऑटो चालक था । परिवार मे पिता आरिफ, माँ रहीशा, 6 भाई व 6 बहने है। बड़े भाई नदीम ने वताया कि सुबह रोज़ की तरह भाई जाहिद ऑटो लेकर घर से निकला था वह वह शुक्लागंज से घंटाघर तक ऑटो चालाता था।
देर रात तक ज़ब जाहिद घर नहीं आया तो छोटे भाई बाबू ने फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। कुछ देर बाद दोबारा फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठा। कुछ देर बाद भाई के फोन से किसी ने फोन करके कहा कि मै दरोगा बोल रहा हूँ। तुम्हारे भाई का एक्सीडेंट हो गया।
उसे टाटमिल कृष्णा हॉस्पिटल मे उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। जानकारी होते ही परिजन कृष्णा हॉस्पिटल पहुँचे। आरोप है कि परिजनों के हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। और उसका शव स्ट्रेचर पर खून से लथपथ पड़ा था।
ज़ब परिजनों ने एक्सीडेंट कि जगह पूछी तो पुलिसकर्मी  वहाँ से निकल गए। कुछ देर बाद परिजन थाने पहुँचे और एक्सीडेंट कि जगह दिखाने की बात कही तो वहाँ मौजूद पुलिसकर्मी परिजनों से अभद्रता करने लगे।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा की भाई के सर पर चापड़ से वार किये गए थे। ऑटो मे खून पड़ा था। ऑटो मे एक भी खरोच नहीं है। एक्सीडेंट कहाँ हुआ पुलिस यह बता नहीं पा रही है, जिसपर परिजनों ने देर रात को थाने के बाहर हंगामा काटना शुरू कर दिया।
जिसके बाद थाना प्रभारी आमान सिंह ने घटना की निष्पक्ष जाँच करने की बात कहते हुए सभी को शांत कराया और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रेलबाजार थाना प्रभारी आमान सिंह ने बताया की देर रात को 112 के माध्यम से ऑटो सवार के घायल अवस्था मे आने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर तत्काल थाने का फ़ोर्स हॉस्पिटल पहुंचा था और उपचार के लिए हॉस्पिटल मे भर्ती कराया था ।
कुछ देर बाद ही घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News