May 1, 2026

संवाददाता
कानपुर।  बुधवार को केस्को के मरम्मत और एचटी पोल लगाने के कार्य के चलते शहर के करीब एक दर्जन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस कारण अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 5 घंटे तक शटडाउन रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आजाद नगर, मौनी घाट, ओल्ड पीएनबी और तिलक चौराहा क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रही ।
वहीं विनोबा नगर, पीली कॉलोनी, लाल कॉलोनी और हरी कॉलोनी में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बाधित रही ।
बर्रा-2 और पुर्णचंद स्कूल के आसपास सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली गुल रही।
माधवपुरम में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और नवशीलधाम क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती करी गई।
केस्को के अनुसार, करीब 40 कर्मचारियों की टीम ने  फील्ड पर रहकर एचटी पोल लगाने और केबल मरम्मत का कार्य किया।
कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *