July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर मे चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया। थोड़ी-थोड़ी दूरी पर स्थित तीनों घरों से चोर लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी कर फरार हो गए। सभी घरों में सुबह जागने पर लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना बिल्हौर थाना क्षेत्र के बिषधन की है। कन्नौज और कानपुर देहात जनपद की सीमा पर स्थित बिषधन कस्बे में गुरुवार रात कस्बा निवासी सुनील, होरी लाल और सोनू वर्मा के घर छत के रास्ते बारी-बारी से घुसे चोरों ने तीनों घरों में जमकर उत्पात मचाया। सभी घरों में कमरों के ताले खोलने के बाद उनमें रखें बक्से और अलमारियों के लॉक तोड़ दिए और उसमें रखे लाखों रुपए के जेवर व नगदी चोरी कर फरार हो गए। अपनी छतों पर सो रहे परिवारों को सुबह जागने पर घर में सामान बिखरा देखकर घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने फोन कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर रही है। सूचना पर पहुंची डाग स्क्वायड ने भी जांच पड़ताल की। पुलिस ने पीड़ितों को घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *