July 27, 2024

संवाददाता।

कानपुर। नगर में मुस्लिम महिलाओं का वोट लेने के लिए भाजपा की महिला विंग को विशेष कार्य सौंपा गया है। हर वार्ड में 10-10 कमरा मीटिंग कर भाजपा की महिला कार्यकर्ता मुस्लिम महिलाओं को अपने पक्ष में वोट करने के लिए मनाएंगी। महिलाओं को तीन तलाक कानून को लेकर जानकारी दी जाएगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि सरकार ने  तीन तलाक खत्म करने का कानून बनाकर मुस्लिम समाज की बहनों का मान-सम्मान स्वाभिमान बढ़ाने का काम किया है। सुरक्षा के माहौल को पैदा किया है। मुस्लिम बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम ने लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। बुसरा अंसारी ने बताया कि भाजपा की ये महिला कार्यकर्ता न सिर्फ मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में महिलाओं के बीच अनिवार्य मतदान का प्रचार कर रही  हैं, बल्कि इनको समझा भी रही हैं कि उनका वोट कितना जरूरी है। यही नहीं तीन तलाक पर रोक और बिना किसी भेदभाव के मुस्लिम आबादी को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की बात भी समझा रही हैं। इसके साथ ही नारा लग रहा  हैं कि दूरी है न खाई है, मोदी हमारा भाई है। नसरीन बानो और नाजिया रुखसार ने बताया कि पोलिंग एजेंट बनने वाली कार्यकर्ताओं को यकीन है कि मुस्लिम महिलाओं को अब ये बात समझ में आ गई है कि लोग अपने फायदे के लिए वोट डलवाकर  बुर्के को बदनाम करते हैं। जिन महिलाओं से ये मिल रही हैं उनको तीन तलाक पर रोक से हुए मुस्लिम महिलाओं के जीवन में आए बदलाव के बारे में भी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *