October 22, 2024

–आरोपी को दी गयी उम्र कैद और 1.30 लाख रुपए जुर्माना भरने की सजा।

कानपुर। कानपुर शहर के बहुचर्चित निशा केजरीवाल हत्याकांड का फैसला अदालत की लम्बी सुनवाई के बाद लगभग 7 साल के बाद आ सका। एडीजे-7 की अदालत की ओर से सुनाए गए इस हत्याकाण्ड के निर्णय में आरोपी को उम्रकैद की सजा के साथ ही 1.30 लाख अर्थदण्ड भरना होगा। शहर के इस बहुचर्चित हत्याकाण्ड को रूपम टॉकीज के मालिक के पौत्र आदित्य उर्फ राघव ने अंजाम दिया था उनको इसका दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई गई। हत्यारे पर 1.30 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजन ने दोषी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की थी।इतना ही नही हत्यारा लॉ स्टूडेंट है, जिसने लूट के लिए निशा केजरीवाल की हत्या की थी। तमाम सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने आदित्य को दोषी पाया था। बतातें चलें कि कोहना थाने के रानीघाट स्थित जेपी कंपाउंड निवासी शेयर और मोबाइल कारोबारी अरुण केजरीवाल की पत्नी निशा केजरीवाल की 12 जुलाई 2017 को घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। घर के सामने रहने वाले रूपम टॉकीज के मालिक के पौत्र और पुनीत सिंह के बेटे मुंबई के विधि छात्र आदित्य नारायन सिंह उर्फ राघव सिंह ने लूट के इरादे से निशा केजरीवाल की हत्या की थी। घर से दो लाख रुपए और 15 से 20 लाख की ज्वैलरी आदित्य लूट ले गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आदित्य को गिरफ्तार करके लूटे गए 1.40 लाख रुपए और ज्वैलरी को रेलवे स्टेशन और आदित्य के घर से बरामद किया था। चर्चित मामले की पुलिस ने छानबीन कर कोहना थाने में रिपोर्ट दर्ज की थी। 22 जनवरी 2018 को कोहना पुलिस ने आदित्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने सबूतों और गवाहों के आधार पर आदित्य को धारा 302, 394 और 411 का दोषी माना था। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने आदित्य को सजा सुनाई है। डीजीसी क्रिमिनल दिलीप अवस्थी और एडीजीसी विनोद त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आदित्य को सजा दिलाने में पति अरुण केजरीवाल, बेटी सोनाली, सोनम और नौकरानी के साथ ही फोरेंसिक रिपोर्ट की भी अहम भूमिका रही। अभियोजन की ओर से 12 गवाह पेश किए गए। अरुण ने कोर्ट के समक्ष कहा, जब वह घर पहुंचा तो सभी अलमारियां खुली थीं। सोनाली ने कहा, वह चिल्लाकर बाहर आई तो आदित्य गेट पर था। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में आदित्य की चप्पल के सोल का डिजाइन निशा के घर पर कई जगह मिला था। इससे भी उसके घर आने की पुष्टि हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *