October 19, 2025

पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी

कानपुर। बिधनू के अरखैया गांव में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोर को बुलाकर नदी में तलाश शुरू कराई है। कई घन्‍टों के बीतने के बाद भी किशोर का पता नहीं चल सका है। कानपुर देहात के ग्राम रुरवा निवासी शिव श्याम (16) परचून की दुकान चलाता था। ग्रामीणों ने बताया कि  शिवश्याम रविवार सुबह दोस्तों के साथ बिधनू के अरखैया गांव के पास से निकली रिंद नदी में बने बांध के पास नहाने गया था। इस दौरान वो गहराई में जाकर डूबने लगा। साथी दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। किशोर देखते ही देखते नदी में डूब गया। साथियों ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में किशोर की तलाश शुरू कराई है। लेकिन दोपहर तक किशोर का कुछ पता नहीं चल सका है। बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी। किशोर की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News