July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर मे महाराजपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी दिनों से फरार था। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश की। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी पीड़िता ने हाथीपुर निवासी ब्रजलाल कुशवाहा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया था। महाराजपुर पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ब्रजलाल दुष्कर्म के मामले में आरोपी है। जो न्यायालय से जमानत प्राप्त करने के पश्चात काफी समय से फरार चल रहा था। जिसका न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी हो गया। जिसके बाद महाराजपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित अभियुक्त को महाराजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसके बाद विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *