April 23, 2026

संवाददाता।

कानपुर। नगर में इस बार गर्मी ने अप्रैल महीने में 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2006 में पारा 44.2°C रिकॉर्ड किया गया था। इस बार 44.6 डिग्री तक पहुंच गया। पहाड़ों में बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं ने भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दी है। अधिकतम तापमान 4°C तक नीचे गिर गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.2°C डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 41.1°C के साथ प्रयागराज दूसरे और 41°C के साथ अयोध्या तीसरे नंबर पर है। सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी एसएन सुनील पांडेय ने बताया- अभी कुछ दिन और राहत भरे हो सकते हैं। 3 मई की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंचने की संभावना है। इससे 4 मई को पश्चिम और 5 मई को पूर्वी हिस्से के जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 25 मई से नौतपा शुरू होगा, जो 2 जून तक चलेगा। इन 9 दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी। पारा 47 डिग्री तक जा सकता है। तेज हवा के साथ बवंडर और बारिश भी हो सकती है। दिन के साथ रातें भी ज्यादा गर्म होंगी। मई और जून में भीषण गर्मी पड़ेगी। इस बार 80 सालों की गर्मी का रिकॉर्ड टूट सकता है। नौतपा के 9 दिनों की अवधि में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी काफी कम हो जाती है। इस कारण सूर्य की तपिश ज्यादा महसूस होती है। सूर्य 25 मई 2024 को दोपहर 3:15 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 9 दिन का नौतपा शुरू होगा। इसके साथ ही सूर्य 8 जून 2024 को 1:04 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। फिर सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे चांद की शीतलता कम हो जाती है, यानी रातें भी गर्म होने लगेंगी।मौसम विभाग के मुताबिक, नौतपा जितने गर्म होते हैं, उनसे आगे अच्छी बारिश के आसार भी बढ़ जाते हैं। नौतपा में तेज हवा के साथ बवंडर और बारिश की संभावना रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News