July 12, 2025

कानपुर।  शास्त्री नगर की श्रमिक कॉलोनी में रहने वालों से क्षेत्र के प्रभावशाली लोग हर महीने लगभग 4 से 5 हजार रुपए  वसूल रहे है।इसका खुलासा वहां पर रहने वाले नागरिकों की ओर से श्रम विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण के उनके सामने किया गया।गौरतलब है कि गोदाम की जमीन पर हुये कब्जे और घरों से वसूली की शिकायत के बाद गुरुवार को श्रम विभाग के अधिकारी सर्वे करने पहुंचे। लेबर इंस्पेक्टर ओपी यादव के नेतृत्व में टीम ने एक-एक घर से पूछताछ की।इस दौरान अधिकारियों के सामने आया कि अवैध रूप से बने छोटे-छोटे घरों से 4-5 हजार रुपए प्रतिमाह वसूली हो रही है। निवासियों ने किराया वसूलने वालों का नाम भी बताया। इस पर अधिकारियों ने ब्योरा एकत्र किया। टीम ने 20 परिवारों के नाम पते लिखे हैं। अधिकारियों के अनुसार लगभग 90 लोग जमीन पर रह रहे हैं।पूर्व पार्षद व भाजपा सिविल लाइन मंडल प्रभारी राघवेंद्र मिश्रा और वर्तमान मंडल अध्यक्ष वात्सेय त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के नेता सर्वेश शुक्ला बम-बम पर श्रम विभाग की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है।अपर श्रम आयुक्त पीके सिंह ने मामले में लेबर इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।जिसके बाद गुरुवार को लेबर इंस्पेक्टर ओपी यादव श्रमिक बस्ती शास्त्री नगर के गोदाम की जमीन पर जांच करने पहुंचे। ओपी यादव ने कमरों में रह रहे लोगों से पूछा कि वह कब से रह रहे हैं। कितना किराया और किसको देते हैं। इसकी वीडियोग्राफी भी हुई।

एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला किरायेदार कह रही है कि वह 4 हजार रुपए सर्वेश भइया को हर महीना देती है। ओपी यादव ने बताया- करीब 20 परिवार सरकारी जमीन पर रह रहे हैं। जिनकी कुल संख्या लगभग 90 होगी।

ओपी यादव ने बताया कि सर्वे में जो तथ्य सामने आये हैं उसकी रिपोर्ट बनाकर बड़े अधिकारियों को दी जा रही है। जैसा निर्देश मिलेगा, आगे की कार्रवाई की जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News