July 27, 2024

कानपुर।लोकसभा चुनाव 2024 अकबरपुर संसदीय सीट से बीजेपी से देवेंद्र सिंह भोले ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के रामपाल को 50 हजार से अधिक मतों से हराया है।‌देवेंद्र सिंह भोले की जीत से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी रही। यहां पर भी सुबह से बीजेपी और सपा के बीच उतार-चढ़ाव देखा गया। कांटे की टक्कर में समर्थकों के बीच भी तनाव देखा गया। अंत में बीजेपी ने जीत हासिल की। ‌लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत अकबरपुर संसदीय सीट से बीजेपी के देवेंद्र सिंह भोले ने एक बार फिर जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को कांटे की टक्कर में हराया है। यहां पर कुल 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे।

लोकसभा चुनाव 2024 अकबरपुर संसदीय सीट से बीजेपी से देवेंद्र सिंह भोले ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के रामपाल को 50 हजार से अधिक मतों से हराया है।‌देवेंद्र सिंह भोले की जीत से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी रही। यहां पर भी सुबह से बीजेपी और सपा के बीच उतार-चढ़ाव देखा गया। कांटे की टक्कर में समर्थकों के बीच भी तनाव देखा गया। अंत में बीजेपी ने जीत हासिल की। ‌लोकसभा चुनाव  की गिनती में बीजेपी से प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले को 494841 वोट मिले हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के राजा रामपाल को 441120 वोटर मिले। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुमार द्विवेदी को 68751 वोट मिले हैं।

निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई

अन्य प्रत्याशियों में निर्दलीय राजाराम को 4275, सभी जन पार्टी के अशोक पासवान को 3018, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के चंद्रेश सिंह को 2517, निर्दलीय योगेश जायसवाल को 2352, राष्ट्रीय संस्कृति पार्टी के विपिन कुमार को 1417, राष्ट्रीय जन उत्थान पार्टी के रामगोपाल को 1049 मत मिले हैं। इनमें से कोई नहीं यानी ‘नोटा’ को 7202 वोट मिले हैं। इस प्रकार कुल 1035076 मतों की गिनती हुई है2019 के लोकसभा चुनाव में अकबरपुर संसदीय सीट पर 14 उम्मीदवार मैदान में थे. बीजेपी ने यहां से देवेंद्र सिंह ‘भोले’ को उतारा तो बहुजन समाज पार्टी की ओर से निशा सचान को टिकट दिया गया.|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *