July 27, 2024

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी  के 45वां स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाजपा का ध्वज फहरा कर पदाधिकारियों के संग एक दूसरे का मुंह मीठा काराकर मनाया। वहीं, एक दूसरे को बीजेपी के 45वें स्थापना दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा अपने महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई जी से प्रेरणा लेती है। 2 से 303 सांसदों का सफर पूरा कर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा स्थापना दिवस पार्टी और उसके सदस्यों के लिए एक साथ आने और भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा और परिवर्तनकारी योगदान पर विचार करने का एक महत्वपूर्ण समय है। यह उत्सव, चिंतन और पार्टी के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता के नवीनीकरण का दिन है। जैसा कि देश भाजपा का 45 वां स्थापना दिवस मना रहा है, राष्ट्र पार्टी के समावेशी और समृद्ध भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है, जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है। यह बात भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।

वह भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मुख्यालय नौबस्ता में शनिवार को भाजपा का ध्वज फहराने के बाद पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने एक नया नारा देते हुए कहा कि ‘भारत माता की आरती… भारतीय जनता पार्टी’।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी,अटल बिहारी बाजपेई से प्रेरणा लेती है। दो से 303 सांसदों का सफर पूरा कर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पार्टी 6 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 20845 बूथों पर कार्यक्रम कर रही है, जिसमें बूथ पर झंडा फहराया जा रहा बूथ समिति पन्ना प्रमुख की बैठकों के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया जा रहा है।

6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां मात्र दो सीटें ही जीती थीं, वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार यह भाजपा का 45वां स्थापना दिवस है। भाजपा कार्यकर्ता मोदी जी के नेतृत्व में 400 पार का इतिहास रचने का संकल्प लेकर संकल्पित हो चुका है।

भाजपा मुख्यालय पर स्थापना दिवस समारोह में प्रवक्ता मोहित पांडेय, क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, अनूप अवस्थी, पवन प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, अनिल दीक्षित, अशोक मिश्रा, दीप अवस्थी, फैजल सिद्दीकी, आलोक शुक्ला, अमित परिहार, दिनेश मौर्य, ऋषभ शुक्ला, नारायण भदौरिया, ज्ञानू मिश्रा, अर्जुन बेरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *