October 8, 2026

संवाददाता
कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर की टीम ने आज इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पनकी में औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त – द्वितीय प्रतीश सिंह, प्रवर्तन अधिकारी आलोक दीक्षित, सर्वेश्वर सिंह और ईडीपी टेक्निकल सेक्शन के देवराज शामिल रहे। आईआईए के वरिष्ठ पदाधिकारी आलोक अग्रवाल समेत कई उद्योगपतियों ने भाग लिया।

ईपीएफओ टीम ने नियोक्ताओं को एम्प्लाइ एनरोलमेंट कैंपेन, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और ईपीएफओ की विश्वास योजना 2026 के बारे में विस्तार से बताया। विश्वास योजना के तहत कंपनियां कम दर पर ईपीएफ डैमेज सेटल कर सकती हैं।

साथ ही ईपीएस की वेज सीलिंग 15,000 रुपए से बढ़ाकर 25,000 रुपए किए जाने पर भी चर्चा हुई। नियोक्ताओं की ईपीएफओ पोर्टल, ईसीआर फाइलिंग और एनरोलमेंट से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

अधिकारियों ने सभी उद्योगों से पात्र कर्मचारियों का ईपीएफ में नामांकन और समय पर अनुपालन की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *