June 19, 2026

संवाददाता
कानपुर।
छठ का पर्व आज रविवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। इस पर्व से पहले लोगों ने घाटों के किनारे अपनी-अपनी वेदियां सजाईं। वेदी को अच्छी तरह से साफ सुधरा किया गया। इसके बाद उसमें पेंट या पुताई करके सुंदर और आकर्षण रूप देने का काम किया गया।
घाट किनारे वेदी को सजा रही जयंती ने बताया कि छठ का पर्व बच्चों की लंबी उम्र और उनके स्वास्थ्य के लिए होता है। सभी मां अपने बच्चों के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद छठ माई का पूजन करती हैं। 

इस वेदी को सुंदर रूप इस लिए दिया जाता है कि यहां पर छठ माई की स्थापना होती हैं और इसे छठ माई का रूप देते हैं।
एक भक्त सोनू यादव ने कहा कि इस पर्व पर सूर्य देव का भी बहुत महत्व है, हम लोग घाट किनारे जो वेदी बनाते है उसमें सूर्य देव का भी वास होता है। घाट किनारे करीब 1 हजार से अधिक वेदियां बनी हैं। 

Related News