February 20, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर
।  दक्षिण कानपुर के पुलिस उपायुक्त दीपेंद्र नाथ चौधरी ने रविवार 13 अप्रैल को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसीपी ने सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान करें। शिकायतों के निस्तारण में देरी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
डीसीपी चौधरी ने कहा कि शिकायतकर्ताओ को समाधान की जानकारी अवश्य दी जाए। उन्होंने आगंतुकों और पीड़ितों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करने का निर्देश दिया। साथ ही उनके बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।डीसीपी ने अधिकारियों से कहा कि सभी फरियादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें। स्थानीय स्तर पर बार-बार आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश भी दिए गए। 

Related News