June 1, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। अगले 48 घंटों में पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंचेगी, इससे ठंड में हल्का इजाफा हो सकता है। पांच और छह मार्च को ऐसी ही हवाएं चलने की संभावना है।
फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ कुछ हल्के पड़े हैं और इसका प्रभाव भी सीमित हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में बदलाव दिखेगा।
लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण अभी भी पहाड़ों पर बर्फबारी और हल्की बारिश जारी है। मैदानी क्षेत्रों पर इसका असर सीमित रहा। ऐसे में मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने लगा है।
नगर में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 28 से बढ़कर 29.4 डिग्री हो गया। लेकिन रात के तापमान में कमी आई। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
न्यूनतम पारा 18 डिग्री से गिरकर 15 डिग्री चला गया। लेकिन यह भी सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। हवा औसत गति 3.5 किमी प्रति घंटा से बही।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि 4 फरवरी और 5 फरवरी को 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
उत्तर पश्चिमी हवाएं सर्द हो सकती हैं। इससे सर्दी का अहसास बढ़ सकता है। लेकिन दोपहर बाद यही हवाएं अंधड़ में बदल जाएंगी।