March 10, 2025

—दूसरी जगह पर कर ली शादी।

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
नगर की दलित युवती दिल्ली में एक कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। इसी दौरान हरियाणा के एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। वो जब कानपुर अपने घर आती थी, तो पीछे से युवक भी आ जाता था। युवक ने गोविंद नगर, घंटाघर के होटलों में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।लेकिन जब युवती ने उससे शादी के लिए कहा तो उसने धमकियां देना शुरू कर दिया। युवती की शिकायत पर वेस्ट दिल्ली के इन्द्रानगर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे गोविंद नगर थाने में  ट्रांसफर कर दिया। गोविंद नगर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्याम नगर निवासी दलित युवती दिल्ली के एक कॉल सेंटर में नौकरी करती है। उसके मुताबिक फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती हरियाणा के भिवानी के बॉड खुर्द निवासी रोहित शर्मा से हुई थी। उसने कहा था कि वह कानपुर में ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है।
अंतरजातीय होने के बावजूद उसने युवति से शादी करने का वादा किया। वह उसकी बातों में आ गईं। उसके जन्मदिन पर आरोपी उसे गोविंदनगर इलाके के एक होटल में ले गया और संबंध बनाए। उसने विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिया। इसके बाद उसने कई बार यौन शोषण किया।
जब वह गर्भवती हुई तो उसने गर्भपात करा दिया। इसके बाद वर्ष 2019 में रोहित का कई जगह तबादला हुआ। हर जगह के होटल में उसने बुलाकर मनमानी की। अप्रैल 2022 में उसकी नौकरी दिल्ली में लग गई। जबकि रोहित रायबरेली में नौकरी करता था। वह दिल्ली भी आता और पीड़िता को रायबरेली भी बुलाता था। वर्ष 2024 में उसका तबादला गुजरात हो गया। वह वहां भी उसके पास जाती थी ।
अक्टूबर 2024 में वह उसके पास गुजरात गई तो उसकी सगाई की तस्वीरे मोबाइल में देख ली। युवति के पूछताछ करने पर उसने जमकर पीटा। वह वापस लौटी तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। उसके घर हरियाणा जाने पर नवंबर 2024 में उसकी शादी होने का पता चला।
इंस्पेक्टर गोविंदनगर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।