
आ स. संवाददाता
कानपुर। बिल्हौर क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान बिल्हौर के पातिन निवादा गांव के अर्पित यादव और अभिषेक के रूप में हुई है। दोनों सुबह शिवराजपुर क्षेत्र स्थित खेरेश्वर गंगा तट पर स्नान करने गए थे। मंदिर में दर्शन के बाद वापस लौटते समय शिवराजपुर थाना क्षेत्र के ढूका पुरवा गांव के सामने यह हादसा हुआ।
वो अपनी बाइक से ओवरटेक कर रहे थे तभी पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति अभी तक गंभीर बनी हुई है।