March 10, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  आम आदमी पार्टी की ओर से आज स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छपेड़ा पुलिया सब्जी मंडी में सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओ ने लोगों सफाई के प्रति जागरूक करने के साथ नगर निगम अधिकारियों व शासन को जनता की समस्याओं से रूबरू कराया।
एक घंटे का श्रमदान कर पूरे यूपी को स्वच्छ बनाने के संकल्प के तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छपेड़ा पुलिया में स्वच्छता अभियान चलाया। 

पार्टी के नगर प्रभारी आशुतोष सेंगर ने बताया कि छपेड़ा पुलिया सब्जी मंंडी में पिछले कई सालों से गंदगी के कारण लोगों का जीना दुश्वार था। जिस पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सफाई अभियान आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने कूड़ा एकत्र कर डंपिंग जोन भिजवाया। 

प्रभारी ने बताया कि पार्टी हमेशा अच्छे कार्याें में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है। हमने सफाई के मामले में कानपुर को देश में नंबर वन बनाने का संकल्प लिया है। आगे भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।
इस मौके पर अध्यक्ष अनुज शुक्ला, विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार सिंह चकित, एडवोकेट अश्वनी कुमार, आशीष कुमार जैन, देवेश शुक्ला, सरिता द्विवेदी, अजीत खोटे, एसएम उमर राजू, सौरभ गुप्ता, विनीता बुन्देला मौजूद रहे।