February 15, 2026

आ.स. संवाददाता 

कानपुर। आधुनिक उपकारणों की कमी के चलते बदहाली का शिकार हुए नगर के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज करने वाले जे के कैंसर अस्पताल की दशा में सुधार की उम्मीदें जाग उठी है। सुरेंद्र मैथानी विधायक
 गोविंद नगर विधान सभा क्षेत्र ने मुख्यमंत्री   से उनके आवास कालिदास मार्ग लखनऊ जाकर मुलाकात की।इस मुलाक़ात में विधायक ने मुख्यमंत्री से कहा कि कानपुर नगर के जेके कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए उपकरणों के अभाव में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के मरीजों को समस्याएं हो रही हैं। इस अस्पताल को इसके लिए आवश्यक आधुनिक उपकरणों से लैस करने के लिए इन उपकरणो की खरीदारी के लिए कम से कम 50 करोड रुपए की अति आवश्यक है, जिसे सरकार जल्दी से जल्दी देने का कष्ट करे। उक्त अस्पताल में पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ, डॉक्टर एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद है। लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या के आधार पर उनको उतनी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
उन्होंने मुख्य मंत्री को जानकारी दी कि इस अस्पताल में एक महीने में साढे आठ हजार से भी ज्यादा कैंसर के मरीज ओपीडी में आते हैं। नगर के आसपास के लगभग चालीस जिलों से भी ज्यादा जिलों से मरीज आते है बुंदेलखंड से लेकर, आधा अवध क्षेत्र तथा  पश्चिम उत्तर प्रदेश से भी कैंसर के मरीज यहां आकर अपना इलाज कराते हैं।

विधायक ने मुख्यमंत्री से कहा कि इस अस्पताल में बहुत ही सस्ते में कैंसर के मरीज की जान उक्त संस्थान के द्वारा बचाई जाती है। कैंसर जैसी गम्भीर जानलेवा बीमारी, भीषण रूप से अपने पैर फैला रही है। इस कारण गरीब मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन भारी तादाद में बढ़ती जा रही है। इस अस्पताल को और अधिक विकसित करने की आवश्यकता है, जिसमें आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को भी शामिल किया जाने की अति आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है परिवर्तन किया जायेगा।

Related News