October 18, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर में रंजिश के चलते एक होटल में पथराव हो गया। इतना ही नहीं होटल मालिक की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जो 17 मई की रात का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने होटल मालिक की  तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। होटल मालिक सिद्धांत सिंह ने बताया कि उनका कल्याणपुर में रास नाम से होटल है। वहां पर करीब एक महीने पहले चार से पांच लड़के नशे की हालत में रूम लेने के लिए आए थे। उन्हें नशे में देख होटल के मैनेजर आदित्य सैनी और मैंने रूम देने से मना कर दिया। उनमें एक लड़के का नाम दीपांकर उपाध्याय और दूसरे का नाम अभिमन्यु था। 17 मई को यह दोनों लड़के होटल के पास में फिर से मिल गए। इन लोगों ने मेरी गाड़ी के आगे स्कूटी लगा दी। मैं भागकर होटल आया, तो पीछे करीब 20 से 22 लड़के आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *