
संवाददाता।
कानपुर। नगर में महापौर प्रमिला पांडे ने आज जोन-6 वार्ड 30 के अंतर्गत दो सड़कों का शिलान्यास किया। इसमें एक सड़क हॉट मिक्स है। इसका निर्माण नीरक्षीर चौराहे से ओम चौराहे होते हुए जय भगवान गेस्ट हाउस तक होगा। इसके निर्माण पर 63.61 लाख खर्च होंगे। आचार संहिता लगने से पहले धड़ल्ले से शिलान्यास किए जा रहे हैं। दूसरी सड़क का निर्माण द्विवेदी चौराहा से एवन किड्स होते हुए दीप पाठक के मकान तक होगा। इसमें 30.61 लाख खर्च होंगे। पार्षद पवन पांडे, सुमित सरोज, राकेश बेरी हरिओम, पुनीत बाजपेई रहे। वार्ड 25 नवीन नगर काकादेव की 4 सड़कों का शिलान्यास किया गया। इसकी कुल लागत करीब 63 लाख है। विधायक सुरेंद्र मैथानी और पार्षद नीरज कुरील ने सड़कों का पूजन कर कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे। मुख्य रूप से दीपक शुक्ला, अशोक बाजपेई, उदयराज सिंह, जगदीश चौबे, राम औतार प्रजापति, मोनू मिश्र, राजा पंडित, धरम दुबे, पंकज गुप्ता समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।