July 1, 2026

संवाददाता

कानपुर। मंगलवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। बारिश के साथ ही पिछले कई दिनों से पड़ रही तपती गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दिलाने दिलाई। 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मानसून के सक्रिय होने और अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

सोमवार तक शहर भीषण गर्मी और उमस से बेहाल रहा था। तेज धूप के चलते दोपहर में सड़कें तपती रहीं और लोग घरों से निकलने में भी परेशानी महसूस की। हालात ऐसे थे कि लोग चेहरे ढककर घरों से बाहर निकलने को मजबूर थे।

सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार 29 जून को शहर का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसमें 24 घंटे के दौरान 4.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रात में भी गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय के अनुसार मंगलवार की बारिश के बाद तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट आ गई है। उन्होंने बताया कि अब मानसून के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं और बुधवार से शहर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इससे मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से स्थायी तौर पर राहत मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *