August 10, 2026







संवाददाता
कानपुर। कल्याणपुर में चेन लूट के दो आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एल्डिको के पास घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में 25 वर्षीय प्रशांत मिश्रा उर्फ मंगल के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी आशू ठाकुर (22) भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस के मुताबिक दोनो कल्याणपुर क्षेत्र में महिलाओं से चेन लूट की घटनाओं में शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर उनकी पहचान करके एल्डिको के पास घेराबंदी की गई थी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करके भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। मुठभेड़ में घायल प्रशांत और आशू को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
जांच में सामने आया कि 28 जुलाई और 4 अगस्त को कल्याणपुर क्षेत्र में महिलाओं से चेन लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दोनों घटनाओं में लूटी गई सोने की चेन, 3,720 रुपये, वारदात में इस्तेमाल बाइक, 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार प्रशांत के खिलाफ 12 और आशू के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *