March 17, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना हो गई। कन्नौज से कानपुर आ रही मालगाड़ी के आगे कूदकर एक लगभग 60 वर्षीय महिला ने जान दे दी। ये घटना सुबह करीब 10 बजे की है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला काफी समय से प्लेटफॉर्म पर बैठी हुई थी। जैसे ही मालगाड़ी स्टेशन पर पहुंची, वह उठी और ट्रेन के आगे कूद गई। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका महिला के शव की पहचान करने का प्रयास किया गया। लेकिन अभी तक मृतका महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 

Related News