February 17, 2026

संवाददाता

कानपुर।  घाटमपुर में एक पिता अपने बच्चों को स्कूल ले जा रहा थे, तभी एक हादसा हो गया। रहा मोड़ के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क में काफी दूर तक घिसट गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्कूल स्टॉफ और परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई। घायलों को घाटमपुर सीएचसी भेजकर इलाज कराया गया।
अयोध्यापुर गांव के हरभजन सिंह अपने तीन बच्चों को  स्कूल ले जा रहे थे। हादसे में हरभजन और उनके तीनों बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्कूल स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा।
स्कूल स्टाफ सभी घायलों को घाटमपुर सीएचसी ले गया। डॉक्टरों ने सभी का इलाज किया। चोटें मामूली थीं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।  डॉक्टरों का कहना है कि सभी खतरे से बाहर हैं। 

Related News