January 18, 2026

संवाददाता

कानपुर। नाबालिग किशोर कुलदीप निषाद का अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पनकी क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 12.08.2025 की रात्रि कुलदीप निषाद उम्र लगभग 15 वर्ष के अपहरण व हत्या की गंभीर घटना के संबंध में की जा रही विवेचना के अंतर्गत  वांछित अभियुक्तगण नवीन कुमार उर्फ भूलन पुत्र उदई, निवासी तामा हैंसर, थाना घनघटा, जिला संत कबीर नगर, कौशल कुशवाहा पुत्र पप्पू, निवासी राजपुर, थाना अमृतपुर, जिला फर्रुखाबाद, एवं पवन कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल, निवासी कोला सोता, थाना अमृतपुर, जिला फर्रुखाबाद, को घटनास्थल से कपली जाने वाले रास्ते पर घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी अभियुक्तों के साथ ही बरामद किया गया।अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना पनकी मानवेन्द्र सिंह के साथ निरीक्षक सतीश सिंह स्वाट टीम प्रभारी कानपुर नगर, उ.नि. विपिन मोरल, बोबी सिरोही, मुजम्मिल हुसैन सहित थाना पनकी के हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल मौजूद रहे।

Related News