April 26, 2025

. संवाददाता 
कानपुर।
  बीते 24 घंटे के दौरान हुई 7.2 मिमी बारिश ने 24 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल 2000 में 15.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। बारिश ने जहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी ला दी, वहीं सुबह और रात में ठंडक का भी एहसास कराया।

पूरे यूपी में 13 अप्रैल तक आंधी-पानी का यलो अलर्ट रहेगा, लेकिन कानपुर और आसपास 12 अप्रैल तक यलो अलर्ट रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी और गरज चमक के साथ बारिश संभव है। पांच मौसमी सिस्टम के कारण यह स्थितियां बनी हुई हैं। हवा की दिशा दक्षिण पूर्वी हो गई।
बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ और कई स्थानों पर बने परिसंचरण से कानपुर समेत प्रदेशभर का मौसम बदल गया था। सुबह तूफानी हवाओं के बीच गरज चमक के साथ कहीं ओलावृष्टि हुई, तो कहीं हल्की-मध्यम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। लेकिन, फसलों को हुए भारी नुकसान से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया अगले 24 घंटों में कानपुर समेत पूरे प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश संभव है। तूफानी गति से हवाएं चल सकती हैं। गरज चमक के साथ बारिश संभव है। किसान सतर्क रहें।
शुक्रवार सुबह से कड़ी धूप निकली हुई थी। हल्की हवाएं चल रही थीं। कड़ी धूप निकलने के बाद भी हवा में हल्की ठंडक बनी हुई थीं। हवा में नमी और कड़ी धूप से लोगों को उमस सताएगी। 8.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।