May 24, 2025

आ स. संवाददाता 

कानपुर।  अगले 3 दिनों तक तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कानपुर सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान पारा 2 डिग्री चढ़ गया और तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
दिन में गर्मी के बाद सुबह और रात में हल्की ठंडक थी, लेकिन अब उससे भी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा होने लगा है। बीती रात को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक होकर 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिन में निकल रही कड़ी धूप की वजह से लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम का पूर्वानुमान है कि 8 से 10 अप्रैल के बीच कानपुर समेत पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बौछार पड़ सकती है।