February 16, 2026

आ स. संवाददाता 

कानपुर।  अयोध्या में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग सोमवार को वृद्धाश्रम से निकलकर टहलने निकले थे। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच हो रही है। इसमें कचरा बीनने वाले एक युवक का नाम सामने आया है। मृतक लालता प्रसाद रोज सुबह उसके पास जाकर बैठते थे और चाय पीते थे।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक  लालता प्रसाद कानपुर के बाबा घाट सिविल लाइंस के रहने वाले थे। वे इसी माह 8 फरवरी को वृद्धाश्रम में आए थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल आश्रम से महज 100 मीटर दूर है। वहां कबाड़ बीनने वाले कुछ लोग रहते हैं। पुलिस को शक है कि उसी में किसी ने बुजुर्ग की हत्या कर दी है। घटना के बाद आश्रम में रहने वाले लोगों में गहरी नाराजगी है। 

Related News