February 16, 2026

आ स. संवाददाता 

कानपुर।  जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा ग्राम पंचायत सलेमपुर में 22.7 लाख की लागत से निर्मित सार्वजनिक अमृत सरोवर व ओपन जिम का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि ओपन जिम के पांच में से चार उपकरण टूटे हुए हैं और उनमे जंग लग चुकी है। इनमें एंटीरस्ट नहीं कराया गया, उन्हें जल निकासी पाइप की चौड़ाई बहुत मोटी मिली और अमृतसरोवर में लगी  जाली व खम्भे क्षतिग्रस्त अवस्था में पाए गए।

इस पर जिलाधिकारी ने अत्यंत नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लापरवाही और अनियमितता पर संबंधित  कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक, ग्रामीण अभियांत्रिकी विभाग पी एन दीक्षित व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग की सदस्यता में एक कमेटी गठित कर जांच करके उन्हें रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए l

Related News