August 26, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  बिल्हौर तहसील के राधन गांव में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। गांव की सड़कों और नालियों में गंदा पानी जमा है। कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकारी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं। नालियों में जमा गंदे पानी में कीड़े पनप रहे हैं। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
ग्राम पंचायत के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं। सरकार ने उन्हें गांव के विकास का दायित्व सौंपा है। लेकिन वे विकास कार्यों को सिर्फ दस्तावेजों में दिखा रहे हैं। स्वच्छता अभियान की स्थिति खराब है। सरकार गांवों के विकास के लिए हवाई योजनाएं बना रही है।