July 14, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
घाटमपुर में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने साढ़ थाने के नए आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई गंभीर खामियां सामने आईं। निरीक्षण में भवनों की स्थिति चिंताजनक पाई गई। एप्रोच रोड का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। भवन के बाहरी हिस्सों में नोना लग गया है। दीवारों पर लगे नोने का स्थाई समाधान नहीं किया गया। पिछले निरीक्षण में टूटा मिला प्लास्टर अब भी उसी स्थिति में है।
इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह रही कि कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता महेश कुमार गुप्ता बिना किसी पूर्व सूचना के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे।
उनकी यह अनुपस्थिति इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि इन भवनों का स्थानांतरण समिति के सामने प्रशासकीय विभाग को उन्हीं की उपस्थिति में किया जाना है। 

सीडीओ दीक्षा जैन ने इस मामले में अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है।