May 13, 2026

संवाददाता 
कानपुर।  कल्याणपुर में दंगों ने एक महिला को बीच सड़क पर गाली-गलौज का विरोध करने पर बाल पकडकर व लाठी-डंडे से जमकर पीट दिया। बीच-बचाव करने आए उसके बेटे को भी दबंगों ने पीट दिया। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र बम्बा रोड निवासी महिला ने बताया की शुक्रवार को शाम को अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान क्षेत्र के अमित राठौर व आशीष राठौर गली में खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान आशीष ने उनके बाल पकड़कर घसीट लिया।
सड़क पर उनका गिरा कर पीटने लगे। इसी दौरान उनका बेटा बचाने आया तो अमित ने उसे पकड़ लिया और उसे भी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। पीड़िता ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों पक्षों ने पुलिस को मारपीट की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मारपीट सहित अन्य गंभीर धराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ है। फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *