January 21, 2025

—विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास।

कानपुर। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को सीएम ग्रिड योजना में यशोदानगर की सड़क को शामिल करते हुए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया है। इस पूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर प्रमिला पांडेय के साथ-साथ तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, इलाकाई लोगों को मिली इस बड़ी सौगात के बाद सबने नारेबाजी कर आभार प्रकट किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि विकास की एक श्रृंखला जो विगत कई वर्षों से चलाई जा रही है। वह निरंतर जारी रहेगी। अगले दो महीने इसी तरह के और भी शिलान्यास कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसके तहत हमारा प्रयास रहेगा कि हमारी विधानसभा में विकास कार्यों की कोई कमी ना हो। पहले यह नारा था कि छावनी जैसा विकास जनता की आस, अब यह नारा हो गया है कि महाराजपुर का सबसे अच्छा विकास। आगे उन्होंने कहा कि यशोदानगर में पहले जब हम लोग आते थे। तो यह लगता था कि किस सड़क से अंदर की ओर आया जाए। आज यह स्थिति है कि यशोदा नगर की लगभग 90 प्रतिशत सड़के बनाई जा चुकी है। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय तिवारी, सुमित कश्यप, अनीता परमार, नंदू शुक्ला, ज्ञानू अवस्थी  सहित नगर निगम के अधिशासी अभियंता दिवाकर भास्कर मौजूद रहे।