April 10, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
आईआईटी कानपुर में अपर पुलिस उपायुक्त ऑपरेशन्स सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देशन में ‘यूथ अगेंस्ट ड्रग्स’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘नशा सफलता का करें, ड्रग्स का नहीं’ टैगलाइन के साथ युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना था।
इस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे और ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी गई। अपर पुलिस उपायुक्त रामटेके ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों और इसके सामाजिक एवं कानूनी परिणामों पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उनसे अपील की गई कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित कर सहयोग करें।
पुलिस का मानना है कि इस तरह के सहयोग से ड्रग्स से संबंधित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। 

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस सुमेध जाधव और कल्याणपुर थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे। 

Related News