February 17, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज देशभर में अखिल भारतीय घोष दिवस मना रहा है। इस अवसर पर कानपुर के श्री आनंदेश्वर मंदिर में संघ के 120 पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। इन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंदिर में भगवान भोलेनाथ की अर्चना की रचना प्रस्तुत की। संगीत बजाते हुए सभी स्वयंसेवक परमट घाट तक पहुंचे। घाट किनारे मंदिर के पास ही शिव अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख ने बताया कि देश के विभिन्न शिव मंदिरों में आज संघ के कार्यकर्ता शिव अर्चना रचना प्रस्तुत कर रहे हैं। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर जिला भी इस कार्यक्रम का हिस्सा है।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख विनीत सिंह और सह जिला कार्यवाह सोम गुप्ता भी उपस्थित रहे। 

Related News