January 18, 2026

संवाददाता

कानपुर।  सागर हाईवे पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर देर रात विशेष अभियान चलाया गया। संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने बिना नंबर प्लेट और नंबर पर मिट्टी लगाकर चलने वाले वाहनों को भी पकड़ा।
अभियान में एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत और एआरटीओ कहकशां खातून शामिल थे। इनके साथ जिला खनन अधिकारी सनी कौशल और यात्री मालकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
टीम ने कुल 10 वाहनों का चालान किया। साथ ही 3 ओवरलोड माल वाहनों को जब्त कर लिया। कार्रवाई में कुल 4.53 लाख रुपए का प्रशमन शुल्क लगाया गया। इसमें से 1.70 लाख रुपए मौके पर ही वसूल कर लिए गए। 

Related News