June 20, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल प्रशासन ने नई दिल्ली और वाराणसी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की है। यह विशेष ट्रेन 15, 16 और 17 फरवरी को चलेगी।
ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली से सुबह 5:30 बजे रवाना होगी। यह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सुबह 9:48 बजे पहुंचेगी, जहां दो मिनट का स्टॉपेज होगा। इसके बाद यह यहाँ से चलकर दोपहर 2:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
इसकी वापसी ट्रेन संख्या 02251 वाराणसी से दोपहर 3:15 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 7:08 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह सेवा यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करेगी। 

Related News