February 15, 2026

संवाददाता
कानपुर।
नगर में देर रात रिमझिम बारिश हुई। शनिवार  सुबह से ही मौसम ठंडा बना है। बीते दो दिनों से धूप निकल रही थी, जिससे दिन का तापमान बढ़ रहा था। शुक्रवार दिनभर तेज सर्द हवा चलती रही थी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी शहर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा रहा। शाम होते ही सर्द हवाओं ने गलन बढ़ाई। 
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शनिवार दोपहर वेस्टर्न डिस्टरबेंस आगे निकलने के कारण हवा की गति 6-20 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। बादलों की आवाजाही दिनभर बनी रहेगी।
बादलों के कारण धूप नरम रहने की संभावना है। तापमान में एक से तीन डिग्री का उतार चढ़ाव बना रहेगा। 

Related News