February 15, 2026

संवाददाता

कानपुर। नगर के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। इसके अलावा सर्द हवा ने गलन बढ़ा दी है। कोहरे से विजिबिलिटी भी कम रही। न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। उत्तर पश्चिमी हवाएं गलन और ठंड को बढ़ाएंगी।
शहर में मंगलवार रात बारिश हुई थी। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में तेज हवाएं चलेगी व धूप भी निकलने की संभावना है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उत्तर पश्चिमी हवाएं अपना असर दिखाएंगी, जिससे तापमान गिर सकते हैं।
तेज हवाएं दिन में भी ठंड का एहसास कराएंगी। कोहरा भी पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादलों की वजह से दिन में तापमान तेजी से नहीं बढ़ सका। 

Related News