April 10, 2026

संवाददाता 

कानपुर। नगर के सांसद रमेश अवस्थी ने गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी किए जाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई को सही बताया। इसके साथ कहा कि यह कृत्य हिंदू समाज की भावनाओं को भड़काने के लिए किया गया है। इस पर कुछ लोग तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। जो हिंदू की बात करते हैं, क्या वे अभी तक राम मंदिर दर्शन करने गए हैं?
बीजेपी सांसद ने कहा कि हम मां गंगा को पवित्र मानते हैं, गंगा हमारी मां हैं। वहां नाव पर इफ्तार पार्टी किया जाना गलत है। कुछ लोग इसे राजनीतिक स्टंट बना रहे हैं। गंगा-जमुनी तहजीब का अर्थ है कि हम एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। लेकिन इस तरह के कृत्य से हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने का काम किया गया है, जो पूरी तरह से गलत है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि क्या हिंदुओं की बात करने वाले कभी राम मंदिर दर्शन करने गए हैं। जिस तरह से गंगा नदी में गंदगी प्रभावित की गई, यह पूरी तरह से गलत है। इस पर पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करता हूं। 

Related News