January 18, 2026

संवाददाता
कानपुर।
पुलिस लाइन में गुरुवार को फायरिंग अभ्यास हुआ। इस दौरान ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने भी निशानेबाजी का अभ्यास किया। उन्होंने पहले राउंड में पांच गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन सटीक निशाने पर लगीं।
अभ्यास के दौरान जेसीपी ने अपने स्कॉर्ट टीम के साथ ग्लॉक पिस्टल और एमपी-5 हथियार से फायरिंग की। उनका निशाना देखकर पुलिसकर्मी उत्साहित नजर आए। वहीं कई अफसरों को फायरिंग के दौरान पसीना तक छूट गए।
जेसीपी आशुतोष कुमार ने अभ्यास के बाद पुलिस बल को हथियारों के कुशल संचालन, सटीक निशानेबाजी और सुरक्षा मानकों के पालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कर्मियों को नियमित रूप से फायरिंग प्रशिक्षण करने, हथियारों की तकनीकी जानकारी बनाए रखने और आकस्मिक स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेरित किया। 

Related News