August 25, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
घाटमपुर के गोपालपुर क्रासिंग पर एक दर्दनाक घटना हुई। यहां 52 साल के संजीव तिवारी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। लखनऊ-जबलपुर एक्सप्रेस के लोको पायलट ने इस घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
संजीव तिवारी परास गांव के रहने वाले थे। उनकी शादी मधु के साथ 27 साल पहले हुई थी। इतने वर्षों में उन्हें कोई संतान नहीं हुई। इस कारण वह मानसिक तनाव में रहते थे। उन्होंने कई डॉक्टरों से इलाज करवाया, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
रात वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए। उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना से संजीव की पत्नी मधु और मां ज्ञाना देवी टूट गई हैं। ज्ञाना देवी ने बताया कि उनके दूसरे बेटे ने भी 12 साल पहले घर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।