January 18, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
कल्याणपुर क्षेत्र में एक मकान पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। इसकी  इलाकाई लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर राजकीय उन्नयन बस्ती निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसकी मां बंटो के नाम मकान था। उसकी माँ की चार साल पहले मृत्यु हो गई थी। फिर कुछ सालों बाद पिता मिश्रीलाल का भी निधन हो गया। माँ की मृत्यु के बाद मकान बेटे राजेश के नाम हो गया। 

उसने आरोप लगाया कि मामा मकान कब्जा करने की नियत से अपने एक दर्जन साथियों के साथ लाठी डंडे के साथ पहुंच गए। वो आते ही गाली गलौज करने के साथ में मारपीट करने लगे। अचानक हुई मारपीट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने 112 डालकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर आ गई।
इंस्पेक्टर कल्याणपुर सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।