January 13, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
सिविल लाइंस में अरबों की नजूल की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में जेल गए प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित का पार्टनर और पीएफ घोटाले के मास्टरमाइंड सुनील शुक्ला के घर पर कर्नलगंज पुलिस ने  रात में दबिश दी। लेकिन आरोपी के घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी की लोकेशन वाराणसी में मिली है।
अब पुलिस जोर-शोर से सुनील शुक्ला की तलाश कर रही है। फिलहाल वह फरार है। उसकी लोकेशन दिल्ली व वाराणसी में मिल रही है। वह घर से फरार हो गया है। क्राइम ब्रांच को भी उसकी तलाश में लगाया गया है।
इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि घोटाले में सुनील शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका है। अरेस्टिंग स्टे खत्म होने के बाद गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। सुनील की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। फिलहाल सुनील फरार है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश देने पर वहां ताला बंद मिला। इतना ही नहीं पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि शहर के कुछ रसूखदार लोग सुनील शुक्ला की छिपने में मदद कर रहे हैं। इसके अलावा उसकी तरफ से कानून के कुछ बड़े जानकार भी  सम्पर्क में हैं।