February 15, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  बारिश के बाद मौसम बदल गया है। शहर में सुबह के समय मौसम साफ रहा। लेकिन सर्द हवाओं के चलते गलन बढ़ी रही जिससे लोगों की कंपकपी छूटती रही । 

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि फिलहाल मौसम तो साफ रहेगा लेकिन पहाड़ों की ओर से आ रही उत्तरी पश्चिमी हवाएं गलन को बढ़ाएंगी। 
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर कानपुर पर नहीं पड़ेगा। तेज धूप निकलेगी। हालांकि, पाकेट्स में बादल छा सकते हैं।  सुबह घना कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण शाम को उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इससे गलन बढ़ेगी।

Related News