January 25, 2026

संवाददाता

कानपुर।  जनपद कानपुर नगर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ नाना राव पार्क, फूलबाग में मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने किया ।

योग सप्ताह के अंतर्गत 15 जून से 21 जून 2025 तक जनपद के विभिन्न स्थलों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक शांति के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए अपील करी, कि करें योग, रहें निरोग – आप सभी अधिक से अधिक संख्या में इस सप्ताह चलने वाले योग अभ्यास कार्यक्रमों में सहभागिता करें, और 21 जून 2025 को ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित मुख्य योग कार्यक्रम में भाग लेकर योग को जन-आंदोलन बनाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन में यदि स्वास्थ्य है, तो सब कुछ है। पहला सुख – निरोगी काया। और इसे पाने के लिए योग का नियमित अभ्यास अत्यंत आवश्यक है।

Related News