January 18, 2026

संवाददाता

कानपुर।  घाटमपुर नगर के बस स्टॉप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूटी सवार और लिफ्ट मांग रहे युवक डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में 19 वर्षीय विकास की मौत हो गई।
कूष्मांडा नगर मोहल्ला के 45 वर्षीय मनोज तिवारी स्कूटी से जा रहे थे। आछी मोहाल उत्तरी मोहल्ला का विकास पीछे से आया। उसने चलती स्कूटी पकड़कर लिफ्ट मांगी। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। दोनों बगल से आ रहे डंपर की चपेट में आ गए।हादसे में मनोज का दायां हाथ टूट गया। विकास के दोनों पैर और कमर बुरी तरह कुचल गए।
कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर एलएलआर अस्पताल रेफर किया। विकास ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद लोगों ने डंपर को रोककर प्रदर्शन किया।  घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय के अनुसार, युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related News