August 17, 2026

संवाददाता

कानपुर।  रेलवे ने पावर ब्लॉक के कारण कई प्रमुख रूटों पर ट्रेन सेवाओं में बदलाव किया है। यह व्यवस्था 22 से 25 जून तक रहेगी। इस दौरान कानपुर-दिल्ली, लखनऊ और झांसी रूट की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।
कानपुर-रायबरेली पैसेंजर सहित चार ट्रेनें पूरी तरह से निरस्त रहेंगी। इनमें बालामऊ-कानपुर पैसेंजर, कानपुर-बालामऊ पैसेंजर और सेंट्रल-रायबरेली पैसेंजर शामिल हैं।
लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस में भी बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 25 जून तक लखनऊ के बजाय कानपुर से चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से इन बदलावों को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाने का आग्रह किया है।