April 10, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
बिल्हौर तहसील परिसर में भारतीय जनता पार्टी  कानपुर ग्रामीण के महामंत्री जय प्रकाश कटियार और कोषाध्यक्ष विक्रम मिश्रा का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को नेताओं के समक्ष रखा।
अधिवक्ताओं ने दोनों भाजपा नेताओं को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम तहसील परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर की अव्यवस्थाओं, मूलभूत सुविधाओं की कमी और न्यायिक कार्यों में आने वाली दिक्कतों सहित कई महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाया। उन्होंने इन समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।
महामंत्री जय प्रकाश कटियार ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
कोषाध्यक्ष विक्रम मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार अधिवक्ताओं के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार करेगी।कार्यक्रम के समापन पर अधिवक्ताओं ने नेताओं का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास में उनके सहयोग की अपेक्षा की।
इस अवसर पर शुशांक मिश्रा, प्रवीण कटियार, राजू कटियार, विशाल सैनी, उज्ज्वल शुक्ला, अमन वर्मा, अर्जुन दिवाकर, रिंकू कटियार सहित कई अधिवक्ता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Related News